टोक्यो(जापान) , जुलाई 24 -- विश्व लैक्रोस विमेंस चैंपियनशिप 2026 के शुक्रवार को उद्घाटन मुकाबले में जापान ने चेकिया को 21-5 से करारी शिकस्त दी।

आज यहां खेले गये मुकाबले की इस जीत में जापान के लिए पहले क्वार्टर में किए गए छह गोल अहम रहे। मेजबान टीम के लिए नकाज़ावा कोकोरो और कोबायाशी चिसा ने पांच-पांच गोल किए, जबकि मोनिका जोन्स और होसोडा सुज़ुनो ने हैट्रिक लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित