भागलपुर , अप्रैल 22 -- विश्व बैंक की सुश्री रोज़ाना नीति के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को भागलपुर जिले का दौरा किया।

इस टीम की नेतृत्वकर्ता रोजाना नीति सहित वसुधा थावकर , यूजी टोरियम और प्रकाश गौड़ को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला अतिथि गृह में पुष्प गुच्छ प्रदान कर भागलपुर की पावन धरती पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

इस दौरा का उद्देश्य भागलपुर में विकास की संभावनाओं की तलाश करना तथा उसे क्षेत्र में निवास निवेश के लिए विश्व बैंक से ऋण मुहैया कराना है,जिसमें शहरी विकास एवं आवास विभाग एवं विश्व बैंक के बीच संयुक्त सहयोग के तहत बिहार के शहरी विकास के लिये तकनीकी एवं वित्तीय ऋण प्रदान की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य अनियोजित शहरीकरण को नियंत्रित करते हुए सतत एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करना है। प्रमुख शहरों में संचालित परियोजनाओं के माध्यम से तकनीकी क्षमता निर्माण, बेहतर शहरी डिजाइन तथा वैश्विक श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अपनाया जाएगा।इससे शहरी अवसंरचना एवं नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा नागरिकों के जीवन स्तर में समग्र उन्नयन सुनिश्चित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित