पटना , जून 12 -- िश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सहकारिता विभाग में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर सचिव, सहकारिता विभाग, अभय कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम के विरुद्ध सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए यह संकल्प लिया कि वे किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करेंगे तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
शपथ के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे समाज में बाल श्रम के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अपर सचिव श्री अभय कुमार सिंह ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक कुरीति है, जिसके उन्मूलन के लिए सरकार, प्रशासन और समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, शिक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा बाल श्रम मुक्त भारत के निर्माण में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित