ऋषिकेश , अक्टूबर 14 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बुधवार को विश्व ट्रामा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर और फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा, दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक सहायता के प्रति जागरूक किया गया।
एम्स के ट्रामा सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के तहत केंद्रीय विद्यालय आईडीपीएल, निर्मल ज्ञान दान अकादमी श्यामपुर और एमआईटी ढालवाला में विद्यार्थियों को दुर्घटना के समय सुरक्षित प्रतिक्रिया देने, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने और आपातकालीन चिकित्सा सहायता बुलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
परिवहन विभाग के सहयोग से ट्रामा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट (एटीएलएस) कार्यक्रम के तहत नर्सिंग स्टाफ को तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित