पटना , मई 27 -- िश्व आपातकाल दिवस 2026 के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के आपातकालीन चिकित्सा विभाग ने बुधवार को जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना, जीवनरक्षक कौशल को बढ़ावा देना तथा हीट स्ट्रोक से बचाव के प्रति जनजागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम में एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. प्रशांत कुमार सिंह तथा उपनिदेशक (प्रशासन) नीलोत्पल बल उपस्थित थे।
इस अवसर पर विभाग की ओर से दो दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एवं एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 20 स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने की तकनीकों की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित