पटना , मई 25 -- बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विश्वविद्यालयों में फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश आदि विदेशी भाषाओं की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था की जाए तथा पाठ्यक्रमों को समय पर पूरा कराया जाए।

श्री हसनैन ने कहा कि विदेशी भाषाओं से संबंधित क्षेत्रों में रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएँ हैं तथा इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को सेना में अधिकारी के रूप में सेवा देने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। इसके लिए छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

बैठक में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल के मॉड्यूल्स को लागू करने के प्रयासों की सराहना की गई। विश्वविद्यालय ने 10 आवश्यक मॉड्यूल्स को लागू किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित