नयी दिल्ली , सितंबर 05 -- कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वविद्यालयों को चुनावी मंच बनाने और छात्रों के शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई तथा सुरक्षा से जुड़े सवालों से बचने का आरोप लगाया।
कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रभारी तथा कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य कन्हैया कुमार ने शनिवार देर शाम यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मोदी आज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स-एसआरसीसी गए लेकिन बेरोजगारी, महंगाई, सरकारी स्कूल और इंजीनियरिंग कॉलेज की तालाबंदी तथा नीट पेपर लीक के कारण छात्रों ने आत्महत्या के मामलों पर बात करने के बजाए प्रधानमंत्री केवल पीआर अभियान में लगे रहे।
श्री कुमार ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव होने के कारण प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी को भी चुनावी मंच बना दिया। श्री कुमार ने कहा कि 'छात्रों की गूंज' भाजपा के खोखले और झूठे पीआर का पर्दाफाश करेगी तथा देश में बदलाव की आवाज बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित