रांची , सितंबर 17 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल श्री गंगवार ने लिखा, विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए तथा श्रम, कौशल और सृजन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो, यही मंगलकामना है।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने लिखा, विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से हर उस हाथ को सम्मान, शक्ति और सफलता मिले, जो अपने श्रम, हुनर, मेहनत और लगन से परिवार, समाज, राज्य और देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान दे रहा है। आइए, इस पावन अवसर पर श्रम और सृजन के प्रति सम्मान का संकल्प लें तथा अपने परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण में योगदान दें।भगवान विश्वकर्मा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
जोहार।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित