पटना , अगस्त 27 -- ाज्य में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सभी 38 जिलों में चल रहे विशेष सर्वेक्षण कार्यों की जिलावार प्रगति की विस्तृत एवं कड़ी समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान प्रथम एवं द्वितीय चरण के कार्यों की प्रगति, उपलब्ध मानव संसाधन तथा लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि की स्थिति की जानकारी ली गई।

समीक्षा में बांका, जमुई और सुपौल सहित कुछ जिलों में सर्वेक्षण कार्य की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर मंत्री ने संबंधित बंदोबस्त पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि केवल लक्ष्य निर्धारित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी प्रतिदिन की प्रगति की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करनी होगी।

मंत्री ने निर्देश दिया कि जिन जिलों में प्रगति संतोषजनक नहीं है, वहां बंदोबस्त पदाधिकारी प्रत्येक दिन शाम को अपने सभी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों एवं अमीनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा में राज्य मुख्यालय को भी अनिवार्य रूप से जोड़ा जाएगा। बैठक का लिंक कम-से-कम तीन घंटे पूर्व सभी संबंधित अधिकारियों एवं मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछड़ रहे जिलों के कार्यों की मुख्यालय स्तर से भी लगातार निगरानी की जाएगी। ऐसे चिन्हित जिलों के अधिकारियों के साथ प्रत्येक तीन दिन पर मुख्यालय स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। समीक्षा में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि, प्रतिदिन की प्रगति और कार्य में आ रही बाधाओं की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित