देवरिया , अगस्त 01 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर में शनिवार को विशेष लोक अदालत की मुख्य अतिथि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव डा.मनु कालिया ने कहा कि विशेष लोक अदालत में मामलों को सुलह से निपटायें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज धनेन्द्र प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम में वन अधिकार, महिला कल्याण, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। इस दौरान 140 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस अवसर पर श्रीमती कालिया ने कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी बच्चों को मिलना चाहिए। उन्होंने लंबित वादों को सुलह-समझौते से निपटाने पर जोर दिया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना- दो ने नालसा की योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम शंकर, तहसीलदार अलका सिंह, डॉ. सत्येन्द्र कुमार, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ दीपक त्रिपाठी सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित