भरतपुर , मई 12 -- राजस्थान के डीग जिले में पुलिस ने संगीन एवं गंभीर प्रकृति के अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये गये तीन दिवसीय अभियान में 13 इनामी, 20 शीर्ष-10 में वांछित अपराधी गिरफ्तार करके 11 अवैध हथियार जब्त किये हैं।

पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के ने मंगलवार को बताया कि अभियान के दौरान जिले के समस्त वृत्ताधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष दल गठित करके विभिन्न स्थानों पर दबिश, निगरानी एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से कार्रवाई की गयी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण डकैती, अवैध हथियार, मारपीट, साइबर ठगी एवं गौ-तस्करी जैसे गंभीर प्रकृति के मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित