नयी दिल्ली , मई 21 -- केंद्र सरकार के रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग के सचिव तेजवीर सिंह ने पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न व्यवधानों का उल्लेख करते हुए उद्योग जगत से विशिष्ट रसायनों की क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है।
श्री सिंह ने यहां उद्योगमंडल एसोचैम द्वारा इस विषय पर आयोजित सम्मेलन- "इंडिया स्पेशियलिटी केमिकल्स कॉनक्लेव " को संबोधित करते हुए कहा कि देश के आयात खर्च में पेट्रोलियम के बाद पेट्रोरसायन क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है और इसके कारण इस सदी की शुरुआत से हमारा व्यापार घाटा काफी बढ़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित