विशाखापत्तनम , जून 13 -- आन्ध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र हादसे में घायल एक और व्यक्ति के शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घायलों में से एक, गोकीवाड़ा सुरीबाबू की आज सेवन हिल्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। हादसे वाले दिन ही 8 कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य कर्मचारियों की इलाज के दौरान मौत हुई।
यह बड़ा हादसा 8 जून की शाम को वीएसपी के स्टील मेल्ट शॉप नं0 एक में हुआ था, जब ओवरहेड क्रेन 2 में आग लग गई और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे गर्म कच्चा स्टील कर्मचारियों पर गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित