नयी दिल्ली , सितंबर 15 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (आईसीएआई) 16-18 दिसंबर 2026 तक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम् में 'वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स' (वोफा) 2026 का आयोजन करेगा।

यह फोरम में वैश्विक लेखा और वित्तीय समुदाय के प्रतिनिधि एक साथ एक मंच पर प्रौद्योगिकी से चलने वाली और तेजी से आपस में जुड़ती दुनिया में इस पेशे की बदलती भूमिका पर चर्चा करेंगे। इसमें अकाउंटेंसी के भविष्य, नयी प्रौद्योगिकी, भरोसे और गवर्नेंस, सस्टेनेबिलिटी, नियामक बदलावों और बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में वित्तीय पेशेवरों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर सार्थक बातचीत होगी।

तीन दिन के इस आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू करेंगे। इसमें पांच हजार से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेखाकार और पेशे से संबद्ध लोग शामिल होंगे। इनमें प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय लेखा संस्थाओं और वैश्विक लेखा कंपनियों के प्रतिनिधि, नियामक, नीति निर्माता, मानक तय करने वाले, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, प्रमुख कारोबारी और वाणिज्य एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित