अलवर , अगस्त 01 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय विवाहिता ने जहरीली दवा का सेवन करके आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरजाना अपने पीहर शेरपुर में रह रही थी। शुक्रवार शाम फरजाना ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा सेलफोस का सेवन कर लिया। परिजन उसकी गंभीर हालत देखकर तत्काल उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित