अलवर , फरवरी 20 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है।

पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर महिला को पहले करंट लगाने और फिर कुएं में फेंककर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान उषा बाई (32 वर्ष) निवासी डाबरी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उषा को शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पति शराब का आदी था । मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं।

इस मामले में नौगांव थाना प्रभारी हितेश शर्मा ने बताया कि परिजनों से बातचीत की गई है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

फिलहाल पीहर पक्ष ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित