भीलवाड़ा , मार्च 10 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान काली पत्नी सावर भील (25) निवासी ईरास के रूप में हुई है। राहगीरों एवं ग्रामीणों ने पेड़ पर महिला का शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित