बर्लिन , जून 14 -- अमेरिका की दिग्गज स्टार सेरेना विलियम्स 15 से 21 जून तक चलने वाले बर्लिन टेनिस ओपन में चेक खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा के साथ युगल मुकाबले में उतरेगी। चार बार की ओलंपिक पदक विजेता सेरेना इस महीने की शुरुआत में 2022 यूएस ओपन के बाद पहली बार कॉम्पिटिशन में वापसी की थी। उन्होंने क्वींस क्लब में एचएसबीसी चैंपियनशिप में विक्टोरिया मबोको के साथ जोड़ी बनाई थी। इस जोड़ी ने अपना पहला मैच तीसरी वरीयता प्राप्त एरिन रूटलिफ़ और निकोल मेलिचर-मार्टिनेज़ के खिलाफ 7-6(2), 6-2 से जीता, लेकिन इसके बाद मबोको को सिंगल्स मैच में घुटने में चोट लग गई, जिससे इस जोड़ी का सफर एक ही मैच के बाद खत्म हो गया।
विलियम्स को मुचोवा के रूप में एक नई जोड़ीदार मिल गई, जो एकल में दुनिया की नंबर 10 खिलाड़ी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित