भोपाल, जून 06 -- मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली हाउस (वीके-18) ने महेंद्र सिंह धोनी (एमएसडी-7) हाउस को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएसडी-7 हाउस की टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 67 /10 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अर्णव वन्दे ने 15 रन और अक्षत मालवीय ने 10 रनों का उपयोगी योगदान दिया। विराट कोहली हाउस के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। वंश कोरी ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि विराट सक्सेना और आरव ज़रीवाला ने 1-1 विकेट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित