रांची , सितंबर 29 -- झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों पर रांची जिला प्रशासन वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार बंसी के पार्थिव शरीर को रांची लाने के लिए प्रयासरत है।
इस सम्बन्ध में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मृतक के पारिजनों ने समाहरणालय ब्लॉक - ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मुलाक़ात की।
ज्ञातव्य हो कि कैलाश नगर निवासी राजा कुमार बंसी की वियतनाम में 25 सितंबर 2026 हुई दुखद सड़क दुर्घटना में अगले अहले सुबह 26 सितंबर 2026 मृत्यु हो गई थी।
जिला प्रशासन राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पार्थिव शरीर को शीघ्र रांची लाने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभागों से समन्वय कर हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान शांति समिति के सदस्य श्री जय सिंह यादव, वार्ड पार्षद वार्ड संख्या -27 रांची नगर निगम एवं मृतक के परिजन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित