तिरुवनंतपुरम , जुलाई 12 -- वियतनाम में नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले कोट्टारक्करा निवासी एसी थॉमस (57) और उनकी पत्नी लोवेनी थॉमस (56) के शव सोमवार रात भारत लाये जायेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।
दोनों के पार्थिव शरीर 13 जुलाई को रात करीब 10 बजे मुंबई हवाई अड्डे पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई से तिरुवनंतपुरम तक शवों को हवाई मार्ग से ले जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से शवों को कोट्टारक्करा स्थित दंपती के घर तक पहुंचाने के समन्वय की जिम्मेदारी अनिवासी केरलवासी मामला (नोरका) विभाग को सौंपी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित