क्वांग न्गाई , जुलाई 26 -- वियतनाम के क्वांग न्गाई में ट्रुओंग सा द्वीप समूह की ओर जा रही एक मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में डूब जाने से तीन मछुआरे लापता हो गये, हालांकि 33 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
तटरक्षक कमान ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बिन्ह सोन क्षेत्र की नाव शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अचानक भीषण समुद्री तूफान की चपेट में आ गई। तूफान के कारण नाव का सिग्नल बंद हो गया और वह समुद्र में डूब गई।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे पास में ही मौजूद दूसरी नाव ने तत्परता दिखाते हुए 33 मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद से लापता तीन मछुआरों-नगुयेन थान (46 वर्ष), ले वान कोंग (56 वर्ष) और डुओंग वान हुओंग (56 वर्ष)-की तलाश में व्यापक खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित