पटना , जनवरी 29 -- बिहार के विधि एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी मंगल पाण्डेय ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर संवेदना व्यक्त की और इस हादसे को राजनीतिक साजिश से जोड़ने वाले ममता बनर्जी के बयान पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है।

श्री पाण्डेय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि अजित पवार की मौत एक हादसा थी और इस पर घृणित राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।

मंत्री श्री पांडेय ने ममता बनर्जी पर किसी की मौत को राजनीति के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अफसोसजनक दुर्घटना से हुई मौत पर राजनीति ठीक नही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित