मुंबई , जनवरी 30 -- नागरिक उड्डयन मंत्री के.राम मोहन नायडू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आश्वस्त किया है कि उस विमान दुर्घटना की पूरी जांच की जाएगी, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की असमय मृत्यु हो गई थी। उन्होंने इस सिलसिले में एक विस्तृत रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को सौंपे जाने की भी बात की।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जाएगी। गौरतलब है कि बारामती में श्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना के बाद राज्य और केंद्रीय दोनों एजेंसियों ने एक व्यापक जांच शुरू की है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर घटना की विस्तृत जांच, कारणों की पहचान और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित