नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- घरेलू विमान सेवा कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए तेल विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन की कीमतों में लगभग एक प्रतिशत की कटौती की है।

यह लगातार दूसरा महीना है जब देश में विमान ईंधन की कीमत कम हुई है। इससे पहले 01 जनवरी से यह करीब सात प्रतिशत सस्ता हुआ था।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार से दिल्ली में विमान ईंधन का मूल्य 929.63 रुपये (1.01 प्रतिशत) घटकर 91,393 रुपये प्रति किलोलीटर रह गया है। इससे पहले जनवरी में इसकी कीमत 7.38 प्रतिशत कम हुई थी।

कोलकाता में यह 932 रुपये (0.98 प्रतिशत) सस्ता होकर 94,446 रुपये प्रति किलोलीटर और मुंबई में 878 रुपये (1.02 प्रतिशत) सस्ता होकर 85,475 रुपये प्रति किलोलीटर का हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित