देहरादून , जनवरी 29 -- तेलंगाना में हैदराबाद स्थित बेगमपेट एयरपोर्ट में गुरुवार को देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट विंग्स इंडिया 2026 का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इस कार्यक्रम में उत्तराखंड को 'एविएशन इकोसिस्टम' में श्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
यह कार्यक्रम 29 से 31 जनवरी तक आयोजित किया गया है। यह सम्मान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव आशीष चौहान और संजय टोलिया मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की जनता, राज्य सरकार की टीम और एविएशन सेक्टर से जुड़े सभी हितधारकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं तकनीक-समर्थ बनाने के साथ-साथ उत्तराखंड को देश का अग्रणी एविएशन और हेली-टूरिज्म हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित