चेन्नई , अगस्त 14 -- विमत्रा चेन्नई लायंस जीसी ने शुक्रवार को चेन्नई के टीएनजीएफ कॉस्मो गोल्फ क्लब में इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी।
आज यहां आयोजित एक खास 'मीट एंड ग्रीट' गोल्फ़ कार्यक्रम के साथ विमत्रा चेन्नई लायंस जीसी ने पेशेवर गोल्फ की दुनिया में कदम रखा। इस प्रतियोगिता में 48 गोल्फर, बिजनेस लीडर, कॉर्पोरेट लीडर और गोल्फिंग समुदाय के सदस्य शामिल हुए। विमत्रा चेन्नई लायंस जीसी की टीम में भारत के कुछ बेहतरीन गोल्फ प्रतिभा गगनजीत भुल्लर, यशस्वी चंद्रा, एम.एस. समर्थ द्विवेदी और हर्षजीत सिंह सेठी शामिल है।
विमत्रा वेंचर्स के सहयोग से चलने वाली विमत्रा चेन्नई लायंस जीसी को संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष यम्माडा और थिमाजी राव यम्माडा (फ़ाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर) का नेतृत्व प्राप्त है। यह टीम तेज़ी से बढ़ते एएम ग्रीन इंडियन गोल्फ़ प्रीमियर लीग (एएम ग्रीन आईजीपीएल) इकोसिस्टम का हिस्सा बनने जा रही है, जो चेन्नई और पूरे भारत के दर्शकों के लिए टीम-आधारित प्रोफ़ेशनल गोल्फ़ का रोमांच और जोश लेकर आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित