रायपुर , जुलाई 23 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष बौखलाहट में है तथा उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।

श्री साय ने गुरुवार को कहा कि जब सरकार सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है, तब विपक्ष को संसद में चर्चा से नहीं भागना चाहिए। गरियाबंद प्रवास के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि किसी भी मुद्दे पर सार्थक चर्चा के लिए संसद से बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जो भी कहना है, वह संसद के भीतर कहना चाहिए।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री स्वयं तथा प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने इसे बस्तर की परंपरागत जनजातीय व्यवस्था और प्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित