वाराणसी , मई 1 -- निषाद पार्टी प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं को उनका पूरा अधिकार मिलना चाहिए। देश की आजादी में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन विपक्ष आधी आबादी को आगे नहीं बढ़ने देना चाहता।
डॉ. निषाद ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही समाज के वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों को मुख्यधारा में लाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गरीबों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। डॉ. निषाद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग गरीबों के नाम पर राजनीति करते हुए स्वयं लाभ उठा रहे हैं, जबकि वास्तविक जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पहुँच पा रहा है।
महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी तथा विकास में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। सरकार महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित