फिरोजाबाद , अक्टूबर 10 -- दिल्ली में शनिवार को जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में विपक्षियों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से रद्द की गई अनेक ट्रेनों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा शनिवार को दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किए जाने की घोषणा के बाद ही रेलवे विभाग द्वारा दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया गया । जिसके कारण जिन लोगों को शनिवार को दिल्ली की ओर यात्रा करनी थी वह टूंडला और फिरोजाबाद के स्टेशन पर आकर ट्रेन रद्द होने की सूचना के बाद घर वापस लौट गए कई लोगों को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक रूप से यात्रा निर्धारित थी उन्हें भी मायूसी का सामना करना पड़ा।
उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवम् शर्मा के अनुसार रेलवे द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टि से कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है इसमें मुख्य रूप से कानपुर से नई दिल्ली में जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ,प्रयागराज नई दिल्ली एक्सप्रेस ,हमसफर नई दिल्ली एक्सप्रेस श्रम शक्ति एक्सप्रेस मगध एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ,प्रयागराज देहरादून एक्सप्रेस , टूंडला दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, टूंडला पलवल पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी आगरा कैंट नई दिल्ली ट्रेन मुख्य रूप से रद्द की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित