नयी दिल्ली , अप्रैल 07 -- कांग्रेस मीडिया विभाग चेयरमैन पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को असम पुलिस की एक टीम और दिल्ली पुलिस के जवानों के पहुँचने पर कांग्रेस राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी में जो घटनाक्रम सामने आया है, वह कानून के राज पर सवाल खड़े करता है।
श्री खेड़़ा ने कहा कि एक साधारण नागरिक पर कोई आरोप भी नहीं फिर भी दूर-दराज़ से पुलिस कार्रवाई और भय का माहौल बनाना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा अगर कोई आरोप है तो कानून के अनुसार कार्रवाई और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव में कार्रवाई।
विपक्ष पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए श्री तिवारी ने कहा यह देश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलता है, डर और दबाव पर नहीं। इतिहास गवाह है, कांग्रेस की आवाज अंग्रेज भी नहीं दबा पाए, तो आज कोई भी ताकत सच्चाई की आवाज को नहीं रोक सकती।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता खेड़ा द्वारा मुख्यमंत्री सरमा पर लगाए गए आरोपों के बाद मंगलवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की टीम पहुंची है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित