भड़ानीसैंण (गैरसैंण) , अक्तूबर 28 -- उत्तराखंड विधानसभा (विस) का यहां चल रहा सत्र बुधवार को दूसरे दिन विपक्षी हंगामे की भेंट चढ़ गया।
ग्यारह बजे सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने प्रश्नकाल रोककर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग करते और काले कपड़े लहराते हुए बेल में आ गए। इस पर विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन को दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित