बाराबंकी , सितंबर 12 -- गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने शहावपुर टोल प्लाजा पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और अजय राय के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मसौली थाने पहुंचाया।

श्री राय के दौरे को देखते हुए गोंडा जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कई स्थानीय नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मंत्री डॉ. संजय निषाद पीड़ित परिवार के समर्थन में धरना दे सकते हैं तो कांग्रेस नेताओं को परिवार से मिलने से क्यों रोका जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित