नयी दिल्ली , सितंबर 05 -- इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (आईएफक्यूएम) के तत्वावधान में प्रमुख उद्योगों में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के समग्र पहलुओं पर चर्चा के लिए राजधानी में शनिवार को शुरू हो रहे दो दिन के परिचर्चा कार्याक्रम में देश-विदेश से इसमें 300 से अधिक मुख्य अधिशासी अधिकारी, अनुभव अधिकारी, लघु एवं मझोले उद्यमों के प्रतिनिधि शिक्षाविद् और विद्यार्थी भाग लेंगे।
आईएफक्यूएम के संगोष्ठी के इस तीसरे संस्करण में 25 से अधिक सत्र होंगे जिनमें ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, लेदर और मैन्युफैक्चरिंग में एआई जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित