नयी दिल्ली , जून 24 -- भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. विनय जॉर्ज को दक्षिणी अमेरिकी देश उरुग्वे में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
श्री जॉर्ज विदेश सेवा के वर्ष 2006 बैच के अधिकारी हैं और अभी विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
मंत्रालय ने उम्मीद जतायी है कि वह जल्द ही अपना पदभार संभाल लेंगे।
भारत और उरुग्वे के बीच राजनयिक संबंध 1960 में स्थापित हुए थे। दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और बढ़ते व्यापार पर आधारित हैं। उरुग्वे में भारत का प्रतिनिधित्व अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स स्थित भारतीय दूतावास द्वारा किया जाता है। उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में भारत का एक मानद महावाणिज्य दूतावास भी है। भारत और उरुग्वे के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। भारत उरुग्वे को मुख्य रूप से मोटर वाहन (कार), डेयरी मशीनरी, और फार्मास्यूटिकल उत्पाद (दवाएं) निर्यात करता है। उरुग्वे से भारत में मुख्य रूप से लकड़ी के उत्पाद, कच्चा ऊन और अन्य कृषि उत्पाद आयात किये जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित