पटना , अगस्त 16 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने रविवार को विधि के युवा छात्रों से कानून के साथ-साथ तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और नीतियों की भी समझ विकसित करने का आह्वान किया।
श्री हसनैन ने पटना लॉ कॉलेज के 117वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में आने वाले 25 वर्ष कानून के क्षेत्र के लिए नए अवसरों और चुनौतियों से भरे होंगे।
राज्यपाल ने कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्तर पर इसकी बढ़ती भूमिका के चलते बौद्धिक संपदा, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अंतरराष्ट्रीय निवेश, सीमा-पार अनुबंधों और विभिन्न न्यायक्षेत्रों से जुड़े विवादों जैसे क्षेत्रों में कानूनी जटिलताएँ बढ़ेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित