बारां , मई 05 -- राजस्थान में अंता विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया बुधवार को अन्ता एवं सीसवाली कस्बों में जनसुनवाई कार्यक्रम करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक भाया पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अन्ता में रावणजी चौक के पास स्थित श्रीकृष्णा मैरिज गार्डन में उपस्थित जन की समस्याएं सुनेंगे।
इसके पश्चात वह तीन से सायं पांच बजे तक सीसवाली में मांगरोल रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास गिरिराज धरण होटल एंड रिसोर्ट में जनसुनवाई करेंगे। प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित