शिवपुरी , मई 13 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का करेरा क्षेत्र में वाहन काफिले के साथ मंदिर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार करेरा स्थित एक प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर दो पक्षों के बीच दो दिन पहले विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। इसके बाद विधायक श्री लोधी कल दोपहर बाद बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ मंदिर पहुंचे और वहां मौजूद साधु-संतों तथा पुजारियों से चर्चा की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी व्यापक चर्चा हो रही है। वीडियो में बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसे प्रधानमंत्री द्वारा ऊर्जा और ईंधन बचाने की अपील से जोड़कर भी टिप्पणियां की जा रही हैं। हालांकि इस संबंध में विधायक प्रीतम लोधी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित