भरतपुर , अक्टूबर 20 -- राजस्थान के भरतपुर में मंगलवार को कांग्रेस का एक कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक पर पंचायत चुनाव के तहत जिला परिषद का टिकट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता को बेच देने का आरोप लगाते हुए जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मौके पर आकर कार्यकर्ता को करीब तीन घण्टे समझाने के बाद टंकी से उतरने के लिये मना लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित