श्रीगंगानगर , अप्रैल 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जयदीप बिहानी से मारपीट करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर उनके ही एसडी कॉलेज कैंपस में स्थित विधायक सेवा केंद्र पर उनसे मारपीट की गई। जयदीप बिहानी ने राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) के एक सहायक अभियंता जगन्नाथ बैरवा और परियोजना प्रबंधक शाहनवाज पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मौके पर पहुंचे जवाहरनगर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्रसिंह राठौड़ और उनके साथ आए सहायक उप निरीक्षक राजकुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने जगन्नाथ बैरवा और शाहनवाज को हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित