पटना , सितंबर 24 -- बिहार विधान परिषद के आगामी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर जन सुराज ने गुरुवार को तीन और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती की ओर से जारी सूची के अनुसार पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री भूषण झा जन सुराज समर्थित प्रत्याशी होंगे।
इसके साथ ही जन सुराज ने विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी आठ सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा पूरी कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित