मुंबई , अक्टूबर 05 -- महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों को लेकर सीट बंटवारे और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र जैसी सीटों पर दावेदारी के मद्देनजर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में अंदरूनी कलह और तनाव की स्थिति बनी हुई है।

इस सिलसिले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के अचानक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दौरे से राज्य में राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब आगामी विधान परिषद चुनावों को लेकर सत्ताधारी महायुति गठबंधन के भीतर मतभेद बहुत बढ़ गए हैं।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनावों ने गठबंधन के भीतर मतभेदों को उजागर कर दिया है। खबरों के अनुसार सीट-शेयरिंग और बागी उम्मीदवारों के मैदान में उतरने को लेकर असहमति सामने आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित