लखनऊ , अक्टूबर 29 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की मतगणना के बाद सभी 11 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो सीटें जीतीं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा और सपा को तीन-तीन सीटें मिलीं।

मेरठ स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश कुमार गोयल 24,929 मत पाकर विजयी हुए। सपा के प्रमेन्द्र सिंह भाटी को 12,073 मत मिले। आगरा स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 'गुरु जी' ने 42,743 मत हासिल कर जीत दर्ज की। सपा के शशांक यादव उर्फ शीटू को मुकाबले से बाहर होने से पहले 27,734 मत मिले।

इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने 60,358 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 32,695 मत मिले। लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह 56,905 मत पाकर विजयी हुईं। भाजपा के इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 39,778 मत मिले। वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने 55,046 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। भाजपा के केदारनाथ सिंह को मुकाबले से बाहर होने से पहले 35,114 मत मिले।

लखनऊ शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी 13,179 मत पाकर विजयी हुए। सपा के सुशील कुमार को मुकाबले से बाहर होने से पहले 8,371 मत मिले। वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने 11,612 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को 6,597 मत मिले।

आगरा शिक्षक सीट पर सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल 14,046 मत पाकर विजयी हुए। भाजपा के हरि किशोर तिवारी को मुकाबले से बाहर होने से पहले 9,783 मत मिले। मेरठ शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा ने 18,099 मत हासिल कर जीत दर्ज की। सपा के डॉ. नितिन तोमर को 4,858 मत मिले।

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के डॉ. हरी सिंह ढिल्लो 21,672 मत पाकर विजयी हुए। सपा के हाजी दानिश अख्तर को 3,996 मत मिले। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 16,790 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को मुकाबले से बाहर होने से पहले 14,580 मत मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित