भोपाल , अप्रैल 6 -- मध्यप्रदेश विधानसभा की नवगठित सभा समितियों की प्रथम संयुक्त बैठक मंगलवार 7 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित समितियों के सभापति और सदस्य उपस्थित रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए गठित समितियों में चार वित्तीय समितियां शामिल हैं, जिनमें लोक लेखा समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, प्राक्कलन समिति तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति प्रमुख हैं।

इसके अलावा कार्यमंत्रणा समिति, गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों संबंधी समिति, याचिका एवं अभ्यावेदन समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, विशेषाधिकार समिति, नियम समिति, सदस्य सुविधा समिति, पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति, पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, महिला एवं बाल कल्याण समिति, आचरण समिति, कृषि विकास समिति तथा सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित