, July 22 -- जयपुर, 22 जुलाई (वाता्र) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में बुधवार को विधानसभा परिसर स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय देव प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ।

समारोह में प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन हुआ। श्री देवनानी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में आपसी सदभाव को बढ़ावा मिलता है।

समारोह में प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के शर्मा सहित विधानसभा सचिवालय के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ तीन दिवसीय आयोजन का श्रद्धापूर्ण समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित