पटना , अगस्त 09 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को कहा कि बदलते समय और आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी की आवश्यकताओं के अनुरूप बिहार विधान सभा ई-विधान व्यवस्था के अनुरूप नियमावली में आवश्यक संशोधन किया जायेगा।
डॉ. कुमार ने उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित नियम समिति की बैठक में अध्यक्ष की हैसियत से कहा कि सदन के संचालन की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली में आवश्यक संशोधन किया जाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा ने ई-विधान (नेवा) व्यवस्था को अपनाकर डिजिटल कार्यकलाप की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब आवश्यकता है कि शून्यकाल, ध्यानाकर्षण सूचना, कार्य स्थगन प्रस्ताव, निवेदन, याचिका तथा अन्य संसदीय सूचनाओं को भी ऑनलाइन माध्यम से ही सदन के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की स्पष्ट वैधानिक व्यवस्था नियमावली में सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित