बांदा , जुलाई 7 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार संगठन के पदों को छोड़ दें। भाजपा के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष मंगलवार को चित्रकूट से चलकर बदौसा, अतर्रा, खुरहंड मार्ग से होते हुए पहली बार बांदा पहुंचे जहां जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने उन्हें साल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन पर कार्यालय में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित