चंडीगढ़ , फरवरी 12 -- शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने गुरुवार को घोषणा की कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के पहले चरण के चुनाव अभियान की शुरूआत कादियां से 17 फरवरी को 'पंजाब बचाओ-सरदार सुखबीर सिंह बादल लाओ' नाम का एक जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया जायेगा।
शिअद अध्यक्ष सुखरबीर सिंह बादल ने ने कहा,'' हम पंजाब के सभी ज्वलंत मुददों को उठाएंगें और राज्य के लिए अपना दृष्टिकोण पेश करेंगें। मुझे भरोसा है कि पंजाबी अकाली दल के साथ एकजुट होंगें क्योंकि यही एक पार्टी है जो उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम है।''विस्तृत जानकारी देते हुए वरिष्ठ अकाली नेता डॉ दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि राज्य भर में 40 रैलियां आयोजित की जाएंगी और यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को बैसाखी के दिन समाप्त होगा। उन्होने कहा कि 28 रैलियां 31 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जिनके कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होने आगे कहा,'' शेष 12 रैलियां अप्रैल में आयोजित की जाएंगीं।'' उन्होने कहा" "अकाली दल ने हमेशा नैतिक राजनीति की है। हमने अतीत में जो भी वादा किया उसे पूरा किया है। इस बार भी हम राज्य के लिए अपना दृष्टिकोण पेश करेंगें जो शांति और सदभाव बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा समाज के हर वर्ग को शामिल करेगा।''डॉ चीमा ने कहा, "इनमें पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को राज्य में हस्तांतरित करना और नदी जल के संबंध में पंजाब के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करना शामिल है।" उन्होने कहा कि संघवाद के कमजोर होने से पंजाब को आर्थिक रूप से बहुत नुकसान हुआ है क्योंकि इसमें केंद्रीय निधियों का हस्तांतरण और राज्यों को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार खर्च करने की स्वतंत्रता का हनन शामिल है।
डाॅ. चीमा ने कहा कि खेती संकट और किसानों द्वारा सामना की जा रही गंभीर मुददों के साथ साथ 2025 की बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा नही मिलना, कर्जा और आत्महत्याएं शामिल हैं इन मुददों को रैलियों में उठाया जाएगा। उन्होने कहा कि एमएसपी को कानूनी गारंटी बनाना, उर्वरक सब्सिडी में कमी करना और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में किसानों के हितों की रक्षा करना जैसे मुददों को जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उठाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित