भोपाल , फरवरी 15 -- मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का नवम सत्र (बजट सत्र) सोमवार, 16 फरवरी 2026 से आरंभ होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा। भोपाल स्थित विधानसभा भवन में आज रविवार को सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अधिसूचना जारी होने के बाद से अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 1750 तारांकित एवं 1728 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव, 41 अशासकीय संकल्प तथा 83 शून्यकाल सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह नवम सत्र है, जिसमें राज्य का बजट प्रस्तुत किया जाएगा और विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित