पटना , मई 10 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और प्रौद्योगिकीविदों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की पूर्व संध्या पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि यह दिन 11 मई 1998 को पोखरण में हुए सफल परमाणु परीक्षण की याद में समर्पित है और पहली बार वर्ष 1999 में मनाया गया था। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने की घोषणा अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विकास परिषद ने की थी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह दिवस प्रत्येक वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए समर्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित